द फॉलोअप टीम, दुमका
नगर थाना के जरूआडीह इलाके में एक युवक की ऑनर किलिंग में हत्या का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में विवेक कुमार नामक युवक की जा'न ले ली गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवेक की प्रेमिका के घरवालों ने ही उसकी हत्या की है। विवेक के श'व को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट के पास रखकर परिवार वाले वहां बैठ गए। विवेक की मां ने कहा कि उनका बेटा जिस लड़की से प्यार करता था उसने हाल ही में ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन फिर भी विवेक उससे शादी करने की जिद्द पर अड़ था।
जान से मारने की धमकी दी जाती थी
लड़के की मां का कहना है कि लड़की वाले उसके बेटे से नाराज रहते थे और वे हमेशा उनके बेटे को धमकी देते थे। सोमवार को लड़की के चाचा ने विवेक को फोन कर घर बुलाया और उसके खाने में ज'हर डालकर उसे खिला दिया। साथ ही साथ उसकी पि'टाई भी की। जब उनको ये बात पता हुई तो पुलिस के साथ लड़की के घर पहुंचे और विवेक एफजेएमसीएच में भर्ती कराया ।जहां आज सुबह उसकी मौ'त हो गई। मृ'तक की मां दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस ने विवेक की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसआई वृंदावन सरदार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता जैसे ही रिपोर्ट आती है वैसे ही मृतक के परिवार वालों का आरोप के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।